गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली उपखण्ड स्तर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर नरेश कुमार खटीक, अध्यापक लेवल-2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खातीखेड़ा (थामला) को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उपखण्ड प्रशासन द्वारा नरेश खटीक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक नरेश ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भामाशाह प्रेरक के रूप में विद्यालय विकास हेतु निरंतर प्रयास किए।
उनके प्रयासों से विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, ट्री गार्ड की व्यवस्था, तथा विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरण जैसे सराहनीय कार्य संपन्न हुए। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय एवं क्षेत्रीय विकास के लिए लगभग 30 लाख रुपये के वर्क ऑर्डर जारी करवाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे विकास कार्यों को गति मिली।
गणतंत्र दिवस पर शिक्षक नरेश कुमार खटीक हुए सम्मानित

