मावली

पलाना कलां विद्यालय में प्रेम सांई सेवा संस्थान द्वारा 163 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

पलाना कलां विद्यालय में प्रेम सांई सेवा संस्थान द्वारा 163 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

गांव की आवाज न्यूज मावली । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कलां में प्रेम सांई सेवा संस्थान की ओर से सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 163 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए, जिससे सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत मिली।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “झूठा नहीं छोड़ने” विषय पर संकल्प पत्र भी भरवाए गए।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक श्री मदनलाल माहेश्वरी,
पीईईओ पलाना कलां अर्जुन लाल पालीवाल एवं
पीईईओ पलाना खुर्द प्रदीप सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
संस्थान द्वारा लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए वस्त्र वितरण, स्वास्थ्य सहायता, पक्षियों व पशुओं के लिए परिंडे-प्याऊ जैसी सेवाएँ की जा रही हैं। विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने प्रेम सांई सेवा संस्थान के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में गूंजा एक... अगली खबर → मावली के पलाना खुर्द में किंग सेना ने किया कंबल वितरण...

टिप्पणी करें