मावली के पलाना खुर्द में किंग सेना ने किया कंबल वितरण

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
1 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली I पलाना खुर्द में ठंड से लोगो के राहत के लिए किंग सेना द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। किंग सेना के इस सामाजिक कार्य से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
किंग सेना पलाना खुर्द अध्यक्ष दिनेश खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राव गगन सिंह द्वारा क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए 50 कंबल भेजे गए थे। इन कंबलों का वितरण किंग सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर किया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत पलाना खुर्द किंग सेना अध्यक्ष दिनेश खटीक, उपाध्यक्ष पुष्कर भील, समाजसेवी श्याम लाल मंडोवरा, अशोक जोशी, भावेश जोशी, मांगीलाल भील, बाबूलाल भील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment