घासा व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित, हर अमावस्या को बंद रहेंगे प्रतिष्ठान

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
2 Min Read

गांव की आवाज न्यूज घासा (दिनेश वैष्णव)। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को घासा व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक हितों, संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रत्येक माह की अमावस्या को बंद रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों के बीच एकता को सुदृढ़ करना तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए समय सुनिश्चित करना बताया गया।


नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: प्रकाश डांगी
उपाध्यक्ष: रवि सोनी, संजय चंडालिया
मंत्री: मोहन डांगी
कोषाध्यक्ष: दीपक जोशी
मीडिया प्रभारी: तक्षित टांक
संरक्षक मंडल: मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन कराने की घोषणा की। वहीं अमित जैन एवं संजय जैन ने मंदिर परिसर में एक्जॉस्ट फैन लगवाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय बनाए रखने और कस्बे के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment