मावली

NSS शिविर के अंतिम दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

NSS शिविर के अंतिम दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

गांव की आवाज न्यूज घासा (दिनेश वैष्णव) । राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली निकालकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भगवान सिंह यादव द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि एएसआई हीरा लाल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल सतर्कता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि रूपलाल डांगी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय जी ने भी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार चौधरी, कुसुम बोहरा, भूमिका राठौड़, हिमांशु सोनी, प्रज्ञा शर्मा, सोनवीर सिंह, भजन लाल, सुरेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्राम पंचायत सिन्दू में रात्रि चौपाल का आयोजन, 12 परिवादों में से... अगली खबर → गौ सेवा का सराहनीय उदाहरण: भामाशाह ने गौशाला को भेंट किया चारा...

टिप्पणी करें