गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा स्थित मगन मुनि गौशाला में गौ सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। गौशाला संचालक नरेंद्र चंडालिया ने बताया की मवेशियों के लिए चारे की कमी को देखते हुए भामाशाह खेमराज नोल्या ने आगे बढ़कर सहयोग किया।
उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता भेरा नोल्या की स्मृति में गौशाला को करीब डेढ़ ट्रक सूखा खाखला (चारा) भेंट किया। इस सहयोग से विशेष रूप से भीषण गर्मी के दौरान गौशाला में रह रहे मवेशियों को राहत मिलेगी और उनके लिए चारे की व्यवस्था सुगम हो सकेगी।
चंडालिया ने इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही गौशाला का संचालन सुचारू रूप से संभव हो पाता है। उन्होंने आमजन से भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की।
गौ सेवा का सराहनीय उदाहरण: भामाशाह ने गौशाला को भेंट किया चारा

