घासा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष, शिक्षकों ने दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
1 Min Read

गांव की आवाज न्यूज घासा (दिनेश वैष्णव) । अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ (उप शाखा, मावली-ब) के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील एवं पंचायत समिति मुख्यालय घासा में भारतीय नववर्ष का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन के माध्यम से आमजन को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा प्रसाद वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सौहार्द, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप नववर्ष का उत्सव मनाएंगे और परंपराओं को संरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम की अगुवाई उप शाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव ने की। इस दौरान राजवीर चौधरी (मंत्री), धर्मेंद्र तेली (कोषाध्यक्ष) सहित अर्जुन सिंह झाला, बालू दास वैष्णव, अर्जुन सिंह चुंडावत, गणेश लाल डांगी, गणेश लाल कुम्हार, रणवीर सिंह झांझरिया, अविनाश रावल, रोशन पुरोहित, महेंद्र सिंह राव, कल्याण सिंह राजपूत, मुकेश कुमावत, सुमन चारोटिया, संगीता खीचड़, माया चौधरी, महेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment