गांव की आवाज मावली I आज दिनांक 25 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जावड़ (ब्लॉक मावली, जिला उदयपुर) में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश मोड द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी पप्पू सिंह तथा ग्राम पंचायत सरपंच दुर्गा भील भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्णा भोग के तहत भोजन की व्यवस्था रमेश चंद वैरागी के द्वारा की गई।
उक्त जानकारी पीईईओ सतीश मोड द्वारा दी गई।

