गांव की आवाज न्यूज मावली I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को उदयपुर जिले के पलाना कलां में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कलां से हुई, जो गांव के माली मोहल्ला, टंकी चौराहा, रामदेवजी मंदिर, महादेव मंदिर, उपला चोपटा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड तथा मुख्य बस स्टैंड के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस पथ संचलन में पलाना कलां मंडल के लगभग 108 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।
संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया । वहीं, पथ संचलन मार्ग में बीट अधिकारी विरेंद्र सहित पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ मौजूद रहे।
उदयपुर के पलाना कलां गाँव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आयोजित, 108 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

