अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मावली ब का अभ्यास वर्ग संपन्न

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
2 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा, खंड मावली (ब) का एक दिवसीय खंड कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग खंड अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूनावास में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुनील मंडोवरा, छगनलाल मेघवाल, प्रधानाध्यापक वाक्पीठ मावली के पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल डांगी, खेमली ब्लॉक प्रधानाध्यापक वाक्पीठ अध्यक्ष नारायण डांगी (मोती खेड़ा), खंड संरक्षक अर्जुन सिंह झाला, तथा खंड मावली (अ) एवं (ब) के संगठन मंत्री अर्जुन सिंह चुंडावत उपस्थित रहे।
अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन के सदस्यता अभियान, शिक्षक समस्याओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने संगठन के स्वरूप, कार्य योजना एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए संकुल स्तर पर योजनाबद्ध प्रभावी रूपरेखा तैयार कर निर्धारित समय में सदस्यता अभियान पूर्ण करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें गैर-शैक्षणिक कार्यों की अधिकता, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति तथा शिविरा पंचांग में हुए संशोधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, हीरालाल जाट एवं अन्य खंड पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का तिलक वंदन कर उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।
अभ्यास वर्ग में राहुल पालीवाल, रमेश मेनारिया, मूलचंद सैनी, पुष्कर मालवीय, संजय कुमार दर्जी, महेंद्र सिंह राव, अविनाश रावल, मुकेश पालीवाल, जगन्नाथ सिंह चुंडावत, सुरेंद्र गुर्जर, मांगीलाल बलाई, विजय सिंह राव, गंगाराम डांगी, श्यामलाल प्रजापत, सुनैना चौबदार, श्रीकांत उपाध्याय, किरण पहाड़िया सहित अन्य सभी संकुल संयोजक, अजय जोशी, अभिषेक सिंह, सहसंयोजक एवं महिला संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री राजवीर सिंह द्वारा किया गया।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment