गांव की आवाज न्यूज मावली । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर, घासा द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की सुंदर एवं सजीव झांकी के साथ विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली ने पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना दिया।
रैली मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। श्रीराम के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा विधिवत रूप से ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

