गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर घासा मंडल की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सज्जन सिंह राव तथा अतिविशिष्ट अतिथि एवं मंडल संयोजक गणेश लाल प्रजापत उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत द्वारा किया गया। मंडल संयोजक गणेश लाल प्रजापत ने भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 से लेकर 47वें स्थापना दिवस तक पार्टी की रीति-नीति, कार्ययोजना एवं स्वरूप की जानकारी हर बूथ तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सज्जन सिंह राव ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे बूथ स्तर पर मनाने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पिंटू जोशी ने किया। इस अवसर पर दुल्हे सिंह, गोकुल जाट, युधिष्ठिर पुरोहित, घीसुलाल, मदन जाट, सुरेश डांगी, रमेश लोढ़ा, ओम जाट, कान सिंह राव, दिनेश लोहार, तेज सिंह, प्रकाश डांगी, कमलेश लोहार, भंवरलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को लेकर घासा मंडल की तैयारी बैठक संपन्न

