गांव की आवाज न्यूज मावली । जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना घासा द्वारा लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी (IPS) के मार्गदर्शन में थानाधिकारी घासा सुरेन्द्र सिंह मय टीम तथा एएनटीएफ यूनिट उदयपुर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 16 अप्रैल 2026 को एएनटीएफ यूनिट से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम डिगरकिया में एक संदिग्ध मकान पर दबिश दी गई।
पुलिस द्वारा राजू पुत्र श्री फतहलाल पाटीदार निवासी डिगरकिया, थाना घासा जिला उदयपुर के रिहायशी मकान में बने कमरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से 878 ग्राम अवैध अफीम तथा 51 लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से उक्त अफीम एवं नकदी को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया तथा आरोपी राजू पाटीदार (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी फतहनगर चन्द्रशेखर किलानिया द्वारा किया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है
टीम प्रभारी व सदस्य:
सुरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी घासा,हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल माधव सिंह, महेन्द्र सिंह, विश्वराज सिंह, प्रीतम, सविता मकानि का सहयोग रहा
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

गांव की आवाज के माध्यम से हम ग्रामीणों को निष्पक्ष व सच्चे समाचार की जानकारी प्राप्त होती हैं ।सुंयल जी निस्वार्थ एव बिना किसी भेदभाव के सही जानकारी हम सभी ग्राम वासियों तक पहुंचती है।हमारे गांव की समस्याओ को सरकार तक पहुचाते हैइसके लिए गांव की आवाज के सम्पादक को हमारे गांव पलाना खुर्द के समस्त ग्रामवासियों की तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद एवं आभार ।।