गांव की आवाज न्यूज मावली । बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षी भी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पक्षियों की इसी पीड़ा को समझते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल, धोली मंगरी में बुधवार को एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के संस्थापक प्रकाश वैष्णव की प्रेरणा से विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 51 मिट्टी के परिंडे लगाए।
दाना-पानी की सेवा का लिया संकल्प
इस अभियान के दौरान केवल परिंडे लगाकर ही औपचारिकता नहीं निभाई गई, बल्कि छात्राओं और शिक्षकों ने नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने तथा पक्षियों के लिए दाना डालने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
विद्यालय संस्थापक प्रकाश वैष्णव ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षी पानी और भोजन की तलाश में भटकते रहते हैं, ऐसे समय में उनके लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने घरों की छतों, पेड़ों और सुरक्षित स्थानों पर परिंडे लगाकर इस अभियान में सहयोग करें।
स्टाफ और छात्राओं ने निभाई जिम्मेदारी
इस सेवा कार्य के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक की. गाडोलिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ ऊँचे पेड़ों और सुरक्षित स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा, जिससे क्षेत्र में पक्षियों को राहत मिल सके।
भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने विद्यार्थी, कृष्णा पब्लिक स्कूल ने लगाए 51 परिंडे
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।
मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।
मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:
e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।
News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।
Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment
Leave a comment
