मावली

नूरडा में भीषण आग: पांच बीघा मे जगह जगह फेली आग चारा जलकर राख, उदयपुर से पहुंची दमकल ने पाया काबू

नूरडा में भीषण आग: पांच बीघा मे जगह जगह फेली आग चारा जलकर राख, उदयपुर से पहुंची दमकल ने पाया काबू

गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नूरडा में रविवार शाम आग का तांडव देखने को मिला। यहाँ गांव के ग्रामीणों के बीड़े में अचानक लगी भीषण आग ने करीब पांच बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे भारी मात्रा में चारा और पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे बीड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांच बीघा के दायरे में फैल गई। धुएं के गुबार को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय संसाधनों से उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था जिसके बाद उदयपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से देर शाम 7बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी कमलेश शर्मा, सरपंच मनोहर लाल,प्रभु सिंह सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। ग्रामीणों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोका गया जिससे पास स्थित अन्य खेतों और संपत्तियों को बचाया जा सका।देर शाम तक आग बुझाने और ‘कूलिंग ऑपरेशन’ का कार्य जारी रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आगजनी में बड़ी मात्रा में सूखा चारा और कई हरे-भरे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान के विस्तृत आकलन की कार्रवाई की जा रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने विद्यार्थी, कृष्णा पब्लिक स... अगली खबर → मंदिर निर्माण हेतु भामाशाहों द्वारा की घोषणा, मेवाड़ चौखला की वार...

टिप्पणी करें