मावली

मंदिर निर्माण हेतु भामाशाहों द्वारा की घोषणा, मेवाड़ चौखला की वार्षिक बैठक आयोजित, कार्यकारणी चुनाव 30 मई को

मंदिर निर्माण हेतु भामाशाहों द्वारा की घोषणा, मेवाड़ चौखला की वार्षिक बैठक आयोजित, कार्यकारणी चुनाव 30 मई को

गांव की आवाज न्यूज मावली। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक रविवार 3 मई 2026 को घासा में आयोजित हुई। मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि गणेशलाल प्रजापत (घासा) रहे।

बैठक में रख्यावल स्थित श्री यादे मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण कराने को लेकर चर्चा की गई तथा कई भामाशाहों द्वारा मंदिर निर्माण हेतु राशि की घोषणा की गई।महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि बैठक में मेवाड़ चौखला की वार्षिक बैठक एवं कार्यकारिणी चुनाव को लेकर भी निर्णय लिया गया। आगामी 30 मई 2026, शनिवार को शाम 6 बजे वार्षिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

इस संबंध में समाजजनों को पत्र वितरित किए गए।बैठक में समाज सुधार एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु सकारात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए गए।बैठक की अध्यक्षता मांगीलाल इंटाली ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल खेड़ी एवं प्रेमलाल माल (टूस) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में दलाजी इंटाली, देवीलाल, गंगाराम सराय, शंकरलाल बागतल, वालु नऊवा, मांगीलाल सांगवा, सोहनलाल सराय, मांगीलाल शीशवी, पन्नालाल, मदनलाल भटेवर, कोषाध्यक्ष रामलाल, भगवानलाल, दरौली, रामलाल, मांगीलाल घासा, नाथूलाल, लक्ष्मीलाल खेड़ी, ख्यालीलाल बिछड़ी, लोगरलाल सांगवा, हीरालाल मोडी, बाबूलाल धौलीमंगरी, भगवानलाल साकरोदा, रतनलाल भेड़ा, रामलाल बागतल, रोशनलाल नवनिया, सोहनलाल बिठौली, उदयलाल, नौवा सहित कई समाजजन मौजूद रहे।बैठक के दौरान स्नेहभोज का आयोजन भामाशाह दीपचंद प्रजापत (घासा) की ओर से किया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नूरडा में भीषण आग: पांच बीघा मे जगह जगह फेली आग चारा जलकर राख, उद... अगली खबर → मंडप गांव में बड़ी चोरी, बदमाशों ने सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, 15 ल...

टिप्पणी करें