श्रीयादे मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने की घोषण
गांव की आवाज न्यूज मावली। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह नव निर्मित श्रीयादे मंदिर, रख्यावल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली तथा अति विशिष्ट अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश लाल प्रजापत, घासा ने की।
अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत ने बताया कि मुख्य अतिथि पुष्कर लाल तेली एवं कृष्ण गोपाल पालीवाल ने श्रीयादे मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाने की सामूहिक घोषणा की। वहीं महामंत्री DC प्रजापत, बिठौली ने बताया कि नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर में सर्वप्रथम पंडित शोभालाल आमेटा द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कर मंदिर में तस्वीर की स्थापना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवगठित मेवाड़ चौखला की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान समाज के 65 भामाशाहों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रजापत परिवार नऊवा की ओर से स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापत, मोडी लाल सेम्बारा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल माल की टूस, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल इंटाली, उदयलाल खेड़ी, दलाजी इंटाली, देवीलाल सराय, अंबालाल नवानिया, शंकर लाल खेड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल, गमेंर लाल, नानालाल दरौली, पोखरलाल, लोगरलाल, नारायण, बंशीलाल सांगवा, नारायण लाल रख्यावल, वालु नऊवा, चुन्नीलाल, दीपचंद घासा, शंकर लाल, रामलाल बागतल, सोहनलाल, धनजी सराय, रमेश, सोहन बिठौली, नारायण, नाथू, देवीलाल भेड़ा, लच्छीराम, धनराज भलो का गुड़ा, भगवानलाल, पूनम साकरोदा, वर्दीचंद करणपुर, प्रकाश मदनलाल भटेवर, रूपलाल ढावा, हीरालाल मोडी, झालू, हीरालाल रख्यावल, गोवर्धन शिशवी, गणपत बागथल, मांगीलाल, नाथूलाल, चंपालाल खेड़ी, गेगाजी, शंकरलाल, उदयलाल, नऊवा, बाबुलाल, पुरन इंटाली, बाबूलाल धौलीमगरी, भूरालाल, शंकर लाल नवानीया, खेमराज, शंकरलाल सराय सहित बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लोग उपस्थित रहे।

