मावली

गाडरियावास विद्यालय में भामाशाहों ने बांटी शिक्षण व भौतिक सामग्री, 80 बच्चों के चेहरे खिल उठे

गाडरियावास विद्यालय में भामाशाहों ने बांटी शिक्षण व भौतिक सामग्री, 80 बच्चों के चेहरे खिल उठे

गाडरियावास विद्यालय में भामाशाहों ने बांटी शिक्षण व भौतिक सामग्री, 80 बच्चों के चेहरे खिल उठे

 

गांव कि आवाज न्यूज मावली। निकटवर्ती ग्राम पंचायत वीरधोलिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाडरियावास में उदयपुर राउंड टेबल्स इंडिया संस्था के तत्वावधान में एक विशेष सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भामाशाहों ने दरियादिली दिखाते हुए विद्यार्थियों को शिक्षण व भौतिक सामग्री भेंट की, जिसे पाकर 80 बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यार्थियों और विद्यालय को मिलीं सुविधाएं
समारोह के दौरान उदयपुर राउंड टेबल्स इंडिया के चेयरमैन पार्थ कर्णावत, सेक्रेटरी प्रियांक माथुर, तिलक कटारिया, अक्षय अग्रवाल एवं हितेश मेघवाल सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय के 80 विद्यार्थियों को उपयोगी सामग्री सौंपी।
छात्रोपयोगी सामग्री: स्कूल बैग, चप्पलें और स्टेशनरी किट का वितरण।
भौतिक सुविधाएं: विद्यालय उपयोग हेतु 2 पानी के कैंपर, 2 सीलिंग फैन तथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए 5 बड़ी जाजम व दरियां।


संस्था का जताया आभार
कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष शंकरलाल भील, अभिभावक सदस्य रामू बाई गुर्जर, मीरा गाडरी तथा प्रधानाध्यापक ज्योति परतानी, शांति लाल मेघवाल व मंजुला मण्डोवरा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भामाशाहों की इस अनूठी पहल के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दक्षराज की वैज्ञानिक सोच: कक्षा 8 के छात्र ने बनाया शानदार रॉकेट ... अगली खबर → घासा-नूरड़ा में राजपूत समाज सुधार की ऐतिहासिक महापंचायत सम्पन्न; ...

टिप्पणी करें