घासा में 13 अगस्त को होगा विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन
गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली क्षेत्र के मां चामुंडा माता जी के मंदिर प्रांगण, घासा में 13 अगस्त 2026 को मां चामुंडा माता जी के नाम एक शाम के तहत विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों एवं ग्रामीणों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन के अनुसार 13 अगस्त को शाम 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा, जबकि शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या शुरू होगी। भजन संध्या में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में हरि ॐ नारायण आश्रम (रखनावल) के श्री श्री 1008 रतनगिरी जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। समारोह में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, मावली प्रधान नरेंद्र जी चंडालिया, विधानसभा प्रभारी अमित जी सेनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
भजन संध्या में मधुबाला राव, सुरेश गहलोत (उदयपुर), नरेश राव और प्रेम जी सालवी सहित कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन रोशन लाल जी टांक, घासा एवं सुरेश जी टांक, घासा द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां चामुंडा माता जी का आशीर्वाद लेने और भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
यह खबर भी पढ़े….

