मावली

उल्लास और भक्ति के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, दांतेश्वर व वैद्यनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

उल्लास और भक्ति के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, दांतेश्वर व वैद्यनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

 

उल्लास और भक्ति के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, दांतेश्वर व वैद्यनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

गांव की आवाज न्यूज़ मावली। श्रावण शुक्ल द्वादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को घासा क्षेत्र में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र में खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।
कांवड़ यात्रा सुबह गांव के प्राचीन वैद्यनाथ महादेव मंदिर से डीजे की धुनों और भक्ति गीतों के बीच रवाना हुई। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए करीब 4 किलोमीटर की यात्रा कर गंधर्व सागर तालाब पहुंचे। यहां कांवड़ियों ने विधि-विधान से तालाब का पवित्र जल कांवड़ों में भरा और शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
विभिन्न गांवों से होते हुए कांवड़ यात्रा दांतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः वैद्यनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घासा थाना पुलिस का जाब्ता पूरे मार्ग में मुस्तैद रहा।

यह खबर भी पढ़े…

शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, 30 को होगी साधारण सभा

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर खंड कार्यकारिणी की बैठक आ... अगली खबर → नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे प...

टिप्पणी करें