नेपाल बाढ़: मावली उपखण्ड प्रशासन ने जारी की अपील, लापता या फंसे परिजनों की मांगी जानकारी
गांव की आवाज न्यूज मावली (उदयपुर)। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला कलक्टर, उदयपुर से प्राप्त निर्देशों के बाद मावली उपखण्ड अधिकारी (RAS) रमेश सीरवी पुनाड़िया ने आम जन से विशेष अपील जारी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने व प्रभावित होने की सूचना है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
उपखण्ड अधिकारी ने की यह अपील
मावली उपखण्ड प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका कोई भी परिजन या परिचित नेपाल भ्रमण के दौरान इस हादसे में फंसा, लापता या घायल हुआ है, तो उसकी पूरी जानकारी तत्काल उपखण्ड कार्यालय में दर्ज कराएं। परिजनों से पीड़ित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट/पहचान विवरण, नेपाल जाने की तिथि, टूर ऑपरेटर की जानकारी और परिजनों का संपर्क नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
मदद के लिए यहां करें संपर्क:
उपखण्ड कार्यालय मावली:
दूरभाष: 02955-263234
ई-मेल: sdo.mavli@yahoo.com
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन (उदयपुर):
टोल फ्री / दूरभाष: 0294-2414620 (टोल फ्री: 1077)
ई-मेल: oicreliefudaipur@gmail.com
यह खबर भी पढे…

