घासा में 6 फीट के जहरीले कोबरा और 5 फीट की ‘वन रानी’ में भिड़ंत, रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गांव की आवाज न्यूज़ मावली । ग्राम पंचायत घासा के आड़ी सड़क स्थित आबादी क्षेत्र में बीती रात करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंसीदास वैष्णव के बाड़े में दो विशालकाय सांप आपस में भिड़ गए। बाड़े में करीब 6 फीट लंबा अत्यंत जहरीला कोबरा और 5 फीट लंबी ‘वन रानी’ (बैंडेड रेसर) प्रजाति का सांप आपस में लड़ रहे थे।
परिजनों की नजर जब इन पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात के समय अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों ने तुरंत रोशनी का इंतजाम किया, ताकि सांपों पर नजर रखी जा सके।
2 से 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
मामले की सूचना तुरंत ‘स्नेक कैचर’ अर्जुन जैन को दी गई। मौके पर पहुंचे अर्जुन जैन ने अंधेरे के बीच जोखिम उठाते हुए लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित काबू कर लिया।
जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
रेस्क्यू के बाद दोनों सांपों को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान मौके पर वार्ड पंच मोहन डांगी, किशन डांगी, श्याम सुंदर, बालू दास वैष्णव, नाहरसिंह, दुर्गादास, नरेश, गोपाल, अंकित, मुकेश और पिंटू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
भिड़ने वाले दोनों सांपों की पहचान और खासियत:

यह खबर भी पढ़े…

