उदयपुरमावली

अवैध खनन पर कार्रवाई, बजरी से भरा डंपर जब्त

गांव की आवाज न्यूज घासा । घासा थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा डंपर जब्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने सभी थानाधिकारियों को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मावली मनीष कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया। बजरी के परिवहन से जुड़ी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने माइनिंग विभाग को भी सूचना दी। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित के साथ सहायक उप निरीक्षक मनोहर सिंह, कॉस्टेबल महेंद्र सिंह और रामवतार मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर शनि अमावस्या पर सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब... अगली खबर → महुडा में प्रधानाचार्य का सम्मान समारोह आयोजित...

टिप्पणी करें