मावली

ऑनलाइन जॉइनिंग के आदेश जल्द जारी करने की मांग

गांव की आवाज न्यूज | मावली 14 जुलाई 2025-
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार से मुलाकात की। वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र से मावली में नियुक्त अधिशेष शिक्षकों को ऑफलाइन जॉइनिंग दी गई है। समय की गंभीरता को देखते हुए इन शिक्षकों की ऑनलाइन जॉइनिंग के आदेश तुरंत जारी किए जाएं। इससे उनका ऑनलाइन कार्य समय पर शुरू हो सकेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने रोस्टर रजिस्टर के अनुसार बैकलॉग भरने की मांग भी रखी। साथ ही कहा कि ब्लॉक स्तर पर मिड डे मील का भुगतान समय पर हो। खेमली ब्लॉक का कार्यालय अभी प्रक्रियाधीन है।इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा, ब्लॉक महामंत्री गुलाबचंद वर्मा, केशव वर्मा, रामू राम जाट, धर्मेंद्र कुमार बुगालिया, रामा अवतार बारोलिया और शिक्षक सदस्य राजेश कुमार मौजूद रहे।

Your Attractive Heading

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गुरु पूर्णिमा पर अनुकरणीय पहल: गुरु ने होनहार छात्र को दिलाई साइक... अगली खबर → प्रेम सांई सेवा संस्थान ने बांटी स्टेशनरी, ड्रेस और शूज – बच्चों ...

टिप्पणी करें