गांव की आवाज न्यूज मावली I ग्रामीण सेवा पर्व पखवाड़ा ग्राम सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलाना कला में शुक्रवार को आयोजित शिविर में पंचायत राज विभाग की योजनांतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ। शिविर के दौरान ग्राम मांगी बाई पत्नी भूरालाल की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई। मांगी बाई ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति में आ रही समस्याओं का ग्राम पंचायत एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग द्वारा प्राथमिकता से निस्तारण किया गया। जनआधार कार्ड में बैंक डायरी अपडेट एवं आय प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन जैसे कार्य त्वरित गति से संपन्न कराए गए। परिणामस्वरूप, उसी दिन पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित हो सकी।
उन्होंने ग्राम पंचायत और प्रशासन के प्रयासों पर खुशी व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। शिविर में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, ने मांगी बाई को पेंशन रसीद दी इस दौरान तहसीलदार नंद लाल जोशी, पटवारी रिना यादव, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र पालीवाल, प्रशासक नीतु जैन,सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता से अधिनस्थ नागेन्द्र सिंह, भाजपा के कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशन सुथार, मदन जाट, प्रभुलाल खटीक, एलडीसी मनोज चौधरी, पहलाद सुथार, पंकज वैष्णव मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत पलाना कला में ग्रामीण सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत

