उदयपुर

केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस परीक्षा में रा.उ.मा.वि. घणोली (खेमली) के चार विद्यार्थियों का चयन

केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस परीक्षा में रा.उ.मा.वि. घणोली (खेमली) के चार विद्यार्थियों का चयन

गांव की आवाज उदयपुर l 05 जुलाई 2025 केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एन.एम.एम.एस. की 2024-25 की परीक्षा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घणोली से चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक तलेसरा ने बताया कि इस योजना में 2024-25 की परीक्षा में विद्यालय के अरूणा मेघवाल, सुमन भील, योगेश मेघवाल, हर्ष गमेती, का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया श्री तलेसरा ने कहा कि विगत 4 वर्षों से इस विद्यालय से NMMS छात्रवृति योजना में 8 एवं गार्गी पुरस्कार हेतु 11 विद्यार्थियों चयन हो चुका है साथ ही इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 की छात्रा सोनाली वैष्णव ने 93.80% व खुशी लौहार ने 88% अंक प्राप्त किये है जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में विद्यार्थी कठिन परिश्रम करके छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद के रूप में अध्ययन के लिए दिए जा रही छात्रवृत्ति का पूरा लाभ उठा रहे हैं । विद्यालय में नियमित अध्ययन करने वाले चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक कुल 4 वर्ष तक प्रतिवर्ष ₹12000 की दर से 48000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रधानाचार्य श्री दीपक टीलेसराय एवं समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रख्यावल विद्यालय में पौधारोपण कार्... अगली खबर → मावली के रख्यावल मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़क लंबे समय स...

टिप्पणी करें