उदयपुर

राजसमंद झील पर सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

राजसमंद झील पर सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

गांव की आवाज न्यूज राजसमंद | निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर मिशन अमृत के स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तहत राजसमंद झील पर सफाई अभियान चलाया गया। मिशन सेवादारों का कारवां व्यायामशाला घाट पहुंचा। पांच घंटे तक श्रमदान कर झील जल स्वच्छता का संदेश दिया।

राजसमंद झील संरक्षण अभियान समन्वयक दिनेश श्रीमाली ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल से छल नहीं करने वाले ही महाकुंभ स्नान के पुण्य के भागी होते हैं। वातावरण, विचार और व्यवहार की स्वच्छता जरूरी है। निरंकारी मिशन सेवा कार्यों की अगुवाई कर लोक शिक्षण का काम करता रहा है। बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर देशव्यापी जल स्वच्छता अभियान सभी के लिए प्रेरणादायक है।

निरंकारी मिशन की जिला प्रभारी शोभा गोस्वामी ने कहा कि मानव और प्रकृति के प्रति सकारात्मक दायित्व निभाना जरूरी है। तभी धरती का पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक गिरिराज गर्ग, सेवादार महेश कोटवानी, हीरालाल, राकेश कुमार सहित कई श्रमदानी मौजूद रहे।

माटा मोहल्ला के झील तट स्थित पार्क से व्यायामशाला घाट तक सफाई अभियान चलाया गया। झील पेटा और पाल से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कचरा और कपड़े हटाए गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर डंपिंग यार्ड भेजा गया। अभियान की शुरुआत में सभी ने प्रार्थना कर स्वच्छता की शपथ भी ली।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, महाप्रसादी का आयोजन... अगली खबर → ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित...

टिप्पणी करें