विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गांव की आवाज न्यूज मावली । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने पर्यावरण बचाने से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच तुलसीदेवी सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) पलाना खुर्द के शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रकाश पुजारी, मोहन खटीक, रमेश खटीक, इंदरलाल भील तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय लालावास के बाबूलाल मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। रैली के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दोरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेवा मंदिर कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
यह भी पढ़े…

