पलानामावली

मावली के पलाना कलां में पैंथर का आतंक, एक सप्ताह में दो बछड़ों का किया शिकार

मावली के पलाना कलां में पैंथर का आतंक, एक सप्ताह में दो बछड़ों का किया शिकार

 

गांव की आवाज न्यूज मावली | मावली उपखंड क्षेत्र के पलाना कलां गांव में पैंथर की बढ़ती गतिविधियों से पशुपालकों में भय का माहौल है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पैंथर ने दो बछड़ों का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
स्थानीय निवासी नानेश सुथार ने बताया कि थामला रोड के समीप स्थित पशुबाड़े में उनके पशु रखे गए थे। गत 30 मई को पैंथर बाड़े में घुस गया और बंधे हुए पशुओं में से एक बछड़े को उठाकर ले गया। घटना के बाद पशुपालक ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी पशुओं को दूसरे बाड़े में स्थानांतरित कर दिया, जिसकी दीवारें करीब 10 से 15 फीट ऊंची हैं।
पशुपालक को उम्मीद थी कि ऊंची दीवारों वाले बाड़े में पशु सुरक्षित रहेंगे, लेकिन शुक्रवार सुबह जब वह पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां एक और बछड़ा मृत अवस्था में मिला। आशंका है कि उसका भी पैंथर ने शिकार किया है।
लगातार दूसरी घटना के बाद पशुपालक बेहद परेशान हैं और ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पैंथर की निगरानी बढ़ाने तथा लोगों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पैंथर का खतरा और बढ़ सकता है, जिससे जन-धन की हानि होने की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़े…

ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली... अगली खबर → संडेज ऑन साइकिल: स्वस्थ शरीर और पर्यावरण के संदेश के साथ उदयपुर प...

टिप्पणी करें