पलाना कलां विद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
गांव की आवाज न्यूज मावली | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना कलां में शुक्रवार को नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पलाना कला ग्राम पंचायत की प्रशासक नीतू जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी एवं नेतृत्व के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फिरोज़ खान ने बताया कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। परिषद के चुनाव में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
छात्र परिषद में दिलखुश जाट अध्यक्ष, कार्तिक खटीक उपाध्यक्ष, दिव्या खटीक महासचिव, ज्योति सुथार कोषाध्यक्ष, मयंक माली खेल सचिव, धर्मेश तेली अनुशासन सचिव, यश जाट स्वास्थ्य सचिव, रौनक खटीक सांस्कृतिक सचिव, जिज्ञासा जाट साहित्यिक सचिव, नारायण गुर्जर प्रार्थना सचिव तथा जिगर मेघवाल स्वच्छता सचिव निर्वाचित हुए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश दुग्गड़, भेरूलाल खटीक, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना कलां की प्रधानाचार्या प्रीति राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फिरोज़ खान ने की तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की गरिमा, जिम्मेदारी एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवनारायण वीरवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रथम सहायक ओमप्रकाश अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षिका कौशल्या पालीवाल, सुनीता मिश्रा, तथा शिक्षक मनोज गुस्सर, घनश्याम टांक, मीरा मेघवाल, चरणजीत कौर, सोहेल खान और नरेश माली सहित विद्यालय स्टाफ ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
यह खबर भी पढे….

