उदयपुर

तेंदुए का खौफ: मावली के खाम की मादड़ी में युवक पर किया हमला, ग्रामीण दहशत में

तेंदुए का खौफ: मावली के खाम की मादड़ी में युवक पर किया हमला, ग्रामीण दहशत में

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल ) 7 अगस्त 2025- उपखंड क्षेत्र मावली की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में बीती रात तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दहशत फैला दी। घटना बुधवार रात्रि लगभग 10:30 बजे की है जब युवराज सिंह पुत्र फतेह सिंह राव खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए घर के बाहर नल पर गया था। जैसे ही उसने नल चालू किया, झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया।

गनीमत रही कि तेंदुए के जबड़े में केवल युवराज का शर्ट आया और वह बाल-बाल बच गया। युवराज के चीखने की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला किया, जिससे तेंदुआ मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।

गांव के वरिष्ठ नागरिक और एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत ने बताया कि खाम की मादड़ी क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इससे पहले भी तेंदुआ कई मवेशियों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। दो दिन पूर्व ही गांव में एक बकरी को मार डाला गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं और अंधेरा होते ही घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़कर किसी वन्यजीव सेंचुरी में छोड़ा जाए ताकि आबादी क्षेत्र को राहत मिल सके।

सरपंच कान सिंह राव ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। ग्रामीणों से अपील है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।”

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्राम पंचायत रख्यावल के खाम की मादड़ी में ग्रामीणों ने इंद्र पूजन... अगली खबर → राजसमंद: बैंक में ग्राहक के बैग से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी मे...

टिप्पणी करें