राजस्थान

राजसमंद कलेक्टर ने किया ‘म्हारो देश’ पर्यटन गीत का विमोचन

राजसमंद कलेक्टर ने किया ‘म्हारो देश’ पर्यटन गीत का विमोचन

गाव की आवाज न्यूज राजसमंद। कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने आज पर्यटन गीत ‘म्हारो देश’ का विमोचन किया। इस गीत में राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और विरासत को स्वर दिया गया है। गीत के निदेशक और गायक मनोज पोरवाड़ ने बताया कि इसे जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में फिल्माया गया है।

गीत में डॉ. जगदीश जीनगर, महेंद्र कुमावत, भगवती लाल रेगर, फतेह सिंह राव, मंजुला भटनागर, पूजा प्रजापत, ममता टेलर, पवन शर्मा, हरी सिसोदिया और नंदलाल परिहार ने अभिनय किया है। संगीत अनिल दरनाल और सुनील दरनाल ने दिया है। शब्द प्यारे मीत ने लिखे हैं।

निर्माण कार्यकारी प्रेमशंकर भट्ट रहे। कला निर्देशन महेंद्र कुमावत ने किया। सहायक निर्देशक कुमार दिनेश रहे। फोटोग्राफी शाहिद शाह ने की। निर्माण प्रबंधन सुरेश भाट और मयंक बागोरा ने संभाला। पीएम श्री लवाना स्कूल के स्टाफ और छात्र-छात्राओं का भी योगदान रहा। संपादन दिनेश यादव ने किया।

कलेक्टर असावा ने गीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसमें राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, इतिहास, संस्कृति और विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में सिंचाई के लिए छोड़ा पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद... अगली खबर → राजसमंद के स्कूल में छात्रों ने किया मातृ-पितृ पूजन...

टिप्पणी करें