मावली

विठोली तालाब पर हुआ इंद्रदेव का जल पूजन, ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

विठोली तालाब पर हुआ इंद्रदेव का जल पूजन, ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव विठोली स्थित तालाब पर शुक्रवार को भगवान इंद्रदेव की पूजा अर्चना कर जल पूजन किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच कान सिंह राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

तेज बारिश के चलते विठोली तालाब गुरुवार को ओवरफ्लो होकर 6 इंच की चादर चला रहा था। इसे ग्रामवासियों ने ईश्वर की कृपा मानते हुए परंपरागत तरीके से जल पूजन कार्यक्रम आयोजित किया।

पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान इंद्र की पूजा की गई और अच्छी वर्षा, फसल की भरपूर पैदावार एवं गांव में सुख-समृद्धि की कामना की गई। ग्रामीणों ने तालाब की परिक्रमा कर आस्था प्रकट की और इंद्रदेव का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि विठोली तालाब लंबे समय बाद इस प्रकार से लबालब भरकर ओवरफ्लो हुआ है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं व युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विठोली तालाब के पास मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रे... अगली खबर → थामला ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक पुष्कर ड...

टिप्पणी करें