मावली

धूणीमाता मेले के लिए दुकानों का आवंटन शुरू, पहले दिन 150 दुकानें आवंटित

धूणीमाता मेले के लिए दुकानों का आवंटन शुरू, पहले दिन 150 दुकानें आवंटित

गांव की आवाज न्यूज | मावली 19 जुलाई 2025- मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धूणीमाता में हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मेले की तैयारियों के तहत प्रथम दिन 150 दुकानों का आवंटन किया गया।

ग्राम पंचायत प्रशासक नरेश मेघवाल ने बताया कि दुकानों का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मंगलवार तक जारी रहेगा। ग्राम विकास अधिकारी मलकेश मीना ने बताया कि मेले में पेयजल, विद्युत और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित की जा रही हैं।

मेले के ग्राउंड व आस-पास की सड़कों की सफाई का कार्य भी जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दुकान आवंटन की प्रक्रिया में शिक्षा विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी – कांतिलाल करेला, ललित प्रजापत, मोहन बंजारा, मेघराज डांगी, गोवर्धनलाल डांगी, रघुनाथ सिंह और मुकेश डांगी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विद्यालय को मिला सहयोग: भामाशाह ने भेंट की ₹21,000 की दरी पट्टिया... अगली खबर → पलाना कलां गांव में भैंस चोरी की कोशिश, एक भैंस चोरी, दो प्रयास न...

टिप्पणी करें