उदयपुरमावली

घासा में 200 साल पुराने बाबा रामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

घासा में 200 साल पुराने बाबा रामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल)। 30 मई 2025 – मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने श्री बाबा रामदेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की भव्य शुरुआत हुई। यह आयोजन मेघवाल समाज एवं श्री बाबा रामदेव विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती मंदिर के पास किया गया। मंदिर अध्यक्ष एवं सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रातः 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात मंदिर परिसर से 501 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के होली चौक, मुख्य बाजार, आदर्श मार्केट, आड़ी सड़क और बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।

यात्रा में युवाओं ने हाथों में ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नृत्य किया। डीजे साउंड पर बजते भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर लगभग 3,000 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन पर भक्तों के लिए महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया।

शनिवार को आयोजन के दूसरे दिन मंदिर परिसर में कलश स्थापना, ध्वजादंड और बाबा रामदेव जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रातः 10 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।

इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को सूरजकुंड से पधारे गुरुदेव अवधेशानंद जी महाराज का मंदिर में आगमन हुआ। समाज बंधुओं एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दोरान कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी और प्रधान नरेंद्र चंडालिया ने भाग लिया। अतिथियों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

इनपुट- दिनेश वैष्णव घासा

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी कि भाविका दाधीच व ज्योति रे... अगली खबर → चलता-फिरता QR कोड: काका-भतीजे की अनोखी पहल बनी सब्ज़ी मंडी की चर्...

टिप्पणी करें