राजस्थान

सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल उदयपुर पहुंचे

सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल उदयपुर पहुंचे

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सोमवार रात उदयपुर पहुंचे। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। सीएम जयपुर से और पाटिल अहमदाबाद से उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की।

इसके बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, सलूंबर विधायक शांता मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली मौजूद रहे।

सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 फरवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘वाटर विजन-2047’ में शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस जल प्रबंधन और संरक्षण को लेकर अनंता रिसॉर्ट में आयोजित होगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी: पुष्कर तेली... अगली खबर → RCB की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया...

टिप्पणी करें