मावली

संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी: पुष्कर तेली

संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी: पुष्कर तेली

दिनेश वैष्णव घासा। भाजपा उदयपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली ने मावली विधानसभा के सभी मंडलों का दौरा किया। घासा मंडल के हनुमान जी मंदिर परिसर में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि पुष्कर तेली रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह आसोलिया, सरस डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी, रोशन सुथार सहित कई नेता मौजूद रहे।

तेली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बरकरार रखने की बात कही। संचालन के दौरान गणेश लाल प्रजापत ने बताया कि घासा मंडल सदस्यता अभियान, बूथ संरचना, पन्ना प्रमुख और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों में उदयपुर देहात में अग्रणी रहा है।

मंडल अध्यक्ष कितावत ने पुष्कर तेली का साफा और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की। पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह ने संगठनात्मक कार्यों में मंडल की कार्यकारिणी के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुष्कर तेली 21 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के देशभर में सबसे युवा जिला अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खासकर युवाओं में उत्साह बढ़ा है।

विधानसभा प्रभारी पालीवाल ने तेली की संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना की। पूर्व जिला अध्यक्ष ने घासा मंडल की प्रशंसा की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल जाट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल, केशव लाल डांगी, मोहब्बत सिंह राव, सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित, कान सिंह राव, रूपलाल गमेती, यशवंत पुरोहित, धर्मचंद बोहरा, गुलाब सिंह, हिम्मत सिंह, रोडी लाल गुर्जर, लीलाधर सुथार, मदन मेनारिया, पन्नालाल सोनी, मदन जाट, पिंटू जोशी, पृथ्वीराज डांगी, रामलाल, जवान सिंह, प्रहलाद सिंह चारण, सुरेश डांगी, उदयलाल लोहार, कमलेश टॉक, गोपाल परमार, हिम्मत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली विधायक ने उप जिला चिकित्सालय का निरक्षण किया, सफाई के निर्द... अगली खबर → सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल उदयपुर पहुंचे...

टिप्पणी करें