मावली

सिंदू से घोडाघाटी मार्ग का कार्य लम्बे समय बाद शुरू, मिलेगी वाहन चालको को राहत

सिंदू से घोडाघाटी मार्ग का कार्य लम्बे समय बाद शुरू, मिलेगी वाहन चालको को राहत

पुरण साहु सिन्दु l सिन्दु से घोडाघाटी को जोडने वाला मार्ग का कार्य लम्बे समय बाद शुरू हो गया है। मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल होने की वजह से आये दिन हादसे हो रहे थे। व दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटील भी हो रहे थे। समस्या को लेकर कुछ दिनों पुर्व स्थानीय लोगो ने रोड को जाम कर नवीन रोड बनाने कि मांग कि थी जिसके बाद मौके पहुचे अधिकारियों ने जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था हाल में रोड का कार्य शुरू हो गया है
जिससे न केवल चालक खुश है बल्कि सिन्दु व आस पास के ग्रामीणों ने हर्ष जताया है ग्रामीणों ने बताया सडक मार्ग नया बनने के बाद वाहन चालकों को सुविधाएं होगी व दुघर्टना कम होंगी

हाल में नवीन रोड के निर्माण को लेकर मशीनों से आस पास खुदाई एवं लेवल का कार्य चल रहा है। वहीं कार्यरत कर्मचारियों ने बताया नवनिर्मित सडक मार्ग पर 7 मीटर डामरीकरण किया जाएगा जिससे वाहनों के जाम जेसी समस्या से निजात मिलेगी, स्थानीय सिन्दु निवासी जगदीश सुथार, राजु दास वैष्णव, लच्चीराम डांगी, सुरेश डांगी, निलेश सुथार, रंगलाल गुर्जर, पुष्कर डांगी, सुन्दर सुथार विजेश वेष्णव विकास सुथार नारायण लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने समय पर कार्य करने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य को करने कि अधिकारियों से उम्मीद जताई है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर सामूहिक विवाह के पुनीत कार्य में मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चोख... अगली खबर → भारत ने सीरीज 4-1 से जीती, अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन ब...

टिप्पणी करें