राजस्थान

वैशाख में मेवाड़ में होगा खटीक समाज का सामूहिक विवाह

वैशाख में मेवाड़ में होगा खटीक समाज का सामूहिक विवाह

लिलेश सुंयल मावलीl श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच ने वैशाख महीने में मेवाड़ की पावन धरा पर सामूहिक विवाह कराने की घोषणा की। मार्च में पहली बार लड़का-लड़की का परिचय सम्मेलन होगा। 13 फरवरी को समाज जोड़ो यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत होगी। यह यात्रा उदयपुर से पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पोकरण, नागौर और शेखावाटी तक जाएगी।

मंच के अध्यक्ष और संस्थापक शंकर लाल चौहान ने बताया कि आज थूर स्थित मंच के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें समाज में फैल रही कुरीतियों और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान सामूहिक विवाह की घोषणा की। बैठक में उदयपुर जिला अध्यक्ष शंकर लाल चावला, राष्ट्रीय महासचिव सीपी चौहान, राष्ट्रीय सचिव रतन खिंची, राष्ट्रीय सचिव राजेश बागड़ी, युवा प्रदेश प्रभारी पुष्कर खटीक, पडावली अध्यक्ष जामुन खटीक, औगना अध्यक्ष सोहन सुयल, जिला युवा उपाध्यक्ष किशन, जिला युवा उपाध्यक्ष नरेश, जिला युवा अध्यक्ष गोपाल खटीक, जिला महासचिव नरेश, जिला सह सचिव टोनी, जिला समिति सलाहकार हीरालाल, जिला सह संयोजक लोगर खटीक, कोषाध्यक्ष किशन खटीक जिला मीडिया प्रभारी बी.सी. खटीक, उदयपुर शोशल मिडिया प्रभारी दिनेश खटीक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दिल्ली में भाजपा की जीत पर उदयपुर में जश्न... अगली खबर → किंग सेना, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के निशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़...

टिप्पणी करें