उदयपुरराजस्थान

उदयपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पौधरोपण का आह्वान

उदयपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पौधरोपण का आह्वान

उदयपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पौधरोपण का आह्वान

 

गांव की आवाज न्यूज़ उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर के दूध तलाई वन क्षेत्र (पिछोला) में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तथा राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से जुड़कर प्रदेश को हरा-भरा बनाने में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए ₹6 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने उदयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर शहर एवं देहात जिले की भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ‘सशक्त व विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए विस्तृत चर्चा की।
बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

यह खबर भी पढ़े…

जयपुर में ‘कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस’ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां के कुमारिया बस्ती में राम रसोड़े के लिए विधायक ने दिए ... अगली खबर → 110 वर्ष की उम्र तक रहीं स्वस्थ, कभी अस्पताल नहीं गईं: शतायु केशी...

टिप्पणी करें