मावली

स्कूल में करियर मेला, छात्रों को दी गई रोजगार की जानकारी

स्कूल में करियर मेला, छात्रों को दी गई रोजगार की जानकारी

लिलेश सुयंल मावलीl उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा कलां में 10 फरवरी को करियर मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी मदनलाल माहेश्वरी रहे। वे प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली के अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल साहू ने की।

ईश वंदना के बाद मदनलाल माहेश्वरी ने छात्रों को करियर का महत्व समझाया। समय प्रबंधन, आत्म जागरूकता, सतत् शिक्षा, महत्वाकांक्षा, साहस, जोखिम उठाने, आत्मविश्वास, नेटवर्किंग, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता पर जानकारी दी। कृषि और उद्यान क्षेत्र में करियर के अवसर बताए। डेयरी, मछली पालन, नर्सरी, जैविक खेती और खाद-बीज की दुकान खोलने के बारे में समझाया।

इक्विटास बैंक उदयपुर के आशु जैन ने बैंकिंग सेवाओं, अल्प बचत और बीमा से जुड़े करियर विकल्पों पर जानकारी दी। मुकेश जाट ने सेना में करियर के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन भवेश माहेश्वरी ने किया।

प्रधानाचार्य गोपाल साहू, स्कूल स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली ने 8वीं से 12वीं तक के 230 छात्रों और 15 स्टाफ सदस्यों से कुल 245 संकल्प पत्र भरवाए। छात्रों को अन्न का सम्मान करने और झूठा भोजन न छोड़ने की शपथ दिलाई गई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा खेड़ी स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा... अगली खबर → विद्यालय में माता सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्र...

टिप्पणी करें