मावली

चारागाह भूमि में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर नष्ट

चारागाह भूमि में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर नष्ट

दिनेश वैष्णव घासा। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरडा के राजस्व गांव पीपरोली बीडो का कुआं में चारागाह भूमि पर शुक्रवार को आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैली। कई पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए।

ग्रामीणों ने आग देख तुरंत सरपंच को सूचना दी। सरपंच मनोहर लाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी मेघ सिंह, आरआई मदन सिंह, पटवारी शिल्पा, प्रभु सिंह झाला और घासा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा फैलने से प्रयास विफल रहे।

सरपंच ने उदयपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शाम 6 बजे दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। देर रात तक आग बुझाने की कोशिश जारी रही। अनुमान है कि चारागाह भूमि से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने अंदेशा बताया जा रहा ।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर उदयपुर के भानपुरा गांव में लेपर्ड पहले आया पास, फिर चक्कर लगाया औ... अगली खबर → जिला अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा घासा मंडल की बै...

टिप्पणी करें