गांव की आवाज न्यूज घासा। चौथपुरा में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वांगरोदा भीमल की टीम विजेता रही। बेजनाटिया उपविजेता बनी। बेजनाटिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में टीम बादल सा इलैवन स्टार वांगरोदा भीमल ने 6.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में लक्ष्यराज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज, सावंत सिंह को बेस्ट बॉलर और राजवीर सिंह को बेस्ट बैट्समेन चुना गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता को 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट: वांगरोदा भीमल विजेता, बेजनाटिया उपविजेता
Lilesh Suyal
16 Mar 2025
16 Mar 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
