गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना कलां में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान गांव के तेजपाल गायरी ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक मनोज चौधरी, वार्डपंच शिवलाल ढोली, तेजपाल गायरी, नारायणलाल सोनी, हिरालाल माली, गुलाब माली, रोशनलाल मेघवाल, बाबूलाल भील और पोस्टमैन राजेन्द्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सरदार पटेल की जयंती मनाई
Lilesh Suyal
01 Nov 2025
01 Nov 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
