उदयपुर

उदयपुर में इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ के जेवर चोरी

उदयपुर में इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ के जेवर चोरी

उदयपुर। कानोड़ बस स्टैंड स्थित अनुपम इलेक्ट्रिक में शनिवार देर रात चोरी हो गई। चोर ढाई लाख रुपए नकद और करीब 1.57 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर ले गए। दुकान में रखी हिसाब-किताब की डायरी भी चोरी हो गई। वारदात रात 3 बजे हुई।

CCTV फुटेज में चार चोर दुकान के सामने से भागते दिखे। दुकानदार जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है। कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दुकान मालिक लक्ष्मीलाल मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी गए सामान में 150 किलो चांदी के जेवर और पत्नी के 20 तोले सोने के गहने शामिल हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत जुटाए। उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। कानोड़ बस स्टैंड पर खड़ी एक अज्ञात बाइक जब्त की गई। भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर भी जांच में जुटे हैं।

पड़ोसी ने दी शटर खुला होने की सूचना

लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया कि शनिवार शाम 6:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 4 बजे पड़ोसी दुकानदार कार्तिक लक्षकार ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है। दुकान पहुंचे तो देखा कि दो में से एक शटर खुला था। शटर टूटा नहीं था, बल्कि शातिर तरीके से खोला गया था।

अंदर जाकर देखा तो लॉकर भी टेक्निकल तरीके से खोला गया था। लॉकर से ढाई लाख रुपए, 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने की ज्वेलरी गायब थी। मौजूदा कीमत के अनुसार इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपए है।

शटर खुलने की आवाज किसी को नहीं आई

मेहता ने बताया कि आमतौर पर शटर खोलने पर 15 मीटर दूर तक आवाज सुनाई देती है। लेकिन चोरी के दौरान किसी को कोई आवाज नहीं आई। चोरों ने ऐसा क्या किया कि आवाज नहीं हुई, यह समझ नहीं आ रहा है। रात के समय सन्नाटा रहता है, ऐसे में आवाज और तेज सुनाई देती।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख... अगली खबर → पशुओं को बचाने आग में कूदा पशुपालक, हाथ झुलसा...

टिप्पणी करें