उदयपुरराजस्थान

मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार

मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार

उदयपुर | मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह ने मुखाग्नि दी। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी चाचा को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित शंभू पैलेस से अंतिम यात्रा निकली। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी दोनों बहनों से गले लगकर रो पड़े। यात्रा बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतिया पहुंची।

पूर्व क्रिकेटर और जामनगर के पूर्व राजघराने के सदस्य अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, शिव (बाड़मेर) विधायक रविंद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के CEO पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित कई लोग सिटी पैलेस पहुंचे और शोक जताया।

अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन रविवार (16 मार्च) को हुआ था। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस के शंभू निवास में डॉक्टरों की निगरानी में थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर पिछले साल हुआ था।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर डोटासरा 18 मार्च को उदयपुर आएंगे, राजसमंद में कार्यक्रम... अगली खबर → गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजा, बुजुर्ग महिला को लौटाया...

टिप्पणी करें