उदयपुर

शनि अमावस्या पर सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शनि अमावस्या पर सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

चित्तौड़गढ़ | मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर ‘सांवरा सेठ’ के जयकारों से गूंज उठा। आम दिनों की तुलना में आज भक्तों की संख्या कई गुना ज्यादा रही। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

अमावस्या से एक दिन पहले चतुर्दशी पर भी हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। शनिवार तड़के चार बजे से मंगला आरती के लिए लंबी कतार लग गई थी। आरती के बाद भी भक्तों की लाइन लगातार बढ़ती रही। यह क्रम दिनभर जारी रहेगा। भगवान सांवलिया सेठ को अमावस्या पर विशेष श्रृंगार कराया गया। सुबह उन्हें सोने का वाघा पहनाया गया। शाम को भी विशेष श्रृंगार होगा।

सांवलियाजी कस्बे को जोड़ने वाले चिकारड़ा, आसावरा माता, भाटोली, घोड़ा खेड़ा, भादसोड़ा और बानसेन मार्गों पर भीड़ का यही हाल रहा। गाड़ियों से आने वालों से ज्यादा संख्या पदयात्रियों की रही। चित्तौड़ शहर से भी कई श्रद्धालु शनिवार रात से ही पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। देश के कोने-कोने से भक्त आज सांवरा सेठ के दर्शन के लिए आए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर फलीचडा प्रधानाचार्य संजय बडाला की विदाई पर छलके आंसू... अगली खबर → अवैध खनन पर कार्रवाई, बजरी से भरा डंपर जब्त...

टिप्पणी करें