गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 29 मई 2025 – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घासा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित नतीजों में सभी छात्र पास हुए। स्कूल में खुशी का माहौल है। इस साल कुंदन सुथार ने 87.17% अंक लाकर पहला स्थान पाया। मनीष प्रजापत ने 87% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। सुमन डांगी ने 83% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य तरन्नुम पठान ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से मिली है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
दसवीं बोर्ड में घासा स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
Lilesh Suyal
29 May 2025
29 May 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
