राजस्थानउदयपुरमावली

“पलाना-खुर्द गांव में होगा भक्ति, संस्कृति और समाज का महाकुंभ!”जलझूलनी एकादशी महोत्सव 2025 में जुटेंगे देशभर से श्रद्धालु, गांव सजेगा दुल्हन की तरह।

“पलाना-खुर्द गांव में होगा भक्ति, संस्कृति और समाज का महाकुंभ!”जलझूलनी एकादशी महोत्सव 2025 में जुटेंगे देशभर से श्रद्धालु, गांव सजेगा दुल्हन की तरह।

गांव कि आवाज न्यूज उदयपुर I उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र स्थित पलाना-खुर्द गांव एक बार फिर बन रहा है भक्ति, संस्कृति और समाजिक एकता का केंद्र।
2, 3 और 4 सितंबर 2025 को आयोजित होने जा रहा है जलझूलनी एकादशी महोत्सव हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

पलाना खुर्द गांव के सत्यनारायण बाहेती ने बताया कि इस तीन दिवसीय महाआयोजन में माहेश्वरी समाज के देशभर से प्रवासी पलाना-निवासी, बहन-बेटियाँ और समाजजन भाग लेंगे। गांव के हर कोने में रौनक है — हर घर में उत्सव का उत्साह और ठाकुरजी के स्वागत की तैयारी है।

जलझूलनी एकादशी के पावन दिन, चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी —
जिसमें ठाकुरजी नगर भ्रमण पर बैंड-बाजों के साथ निकलेंगे, पुष्पवर्षा और भक्ति के गीतों के बीच पूरा गांव भक्तिरस में डूब जाएगा।
खेल मैदान पर बने विशेष चबूतरे पर तीन घंटे तक भजन-कीर्तन, नृत्य और भक्ति संगीत का अनुपम संगम होगा।
इसके बाद ठाकुरजी को तालाब पर ले जाकर पारंपरिक जलविहार (स्नान) की रस्म अदा की जाएगी।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में हम आपको बताते हैं कि कब क्या होगा

2 सितंबर को सांय 6 बजे पारंपरिक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा

रात्रि 8:30 बजे: ठाकुरजी का नगर भ्रमण होगा

3 सितंबर को एकादशी पर प्रातः 10:30 बजे: विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी

सांय 5:30 बजे: फरार प्रसादी होगा जिसके बाद रात्रि 8:30 बजे: रंगारंग रास-गरबा का आयोजन होगा

वही 4 सितंबर दोपहर सवा 12 भव्य छप्पन भोग का आयोजन होगा

इस वर्ष की आतिथ्य सेवा का दायित्व संभाला है (आणंद-अहमदाबाद) के नवाल परिवार ने।

महोत्सव का संपूर्ण संचालन व सहयोग – माहेश्वरी समाज, पलाना-खुर्द के सौजन्य से हो रहा है

यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं…
यह है भक्ति का आंदोलन, संस्कृति का उत्सव, और मातृभूमि से अटूट प्रेम का प्रतीक।
जब आप पलाना-खुर्द की भूमि पर कदम रखेंगे, तो यह केवल गांव नहीं…
बल्कि मातृभूमि की मुस्कान और परंपरा की सजीव झलक आपको गले लगाएगी।

आइए, इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

जय श्री चारभुजा नाथ की

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां ओर रख्यावल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया... अगली खबर → झलझुलनी ग्यारस पर जावड़ में ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा 3 सितंबर ...

टिप्पणी करें