मावली

रख्यावल विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं का हॉकी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन, अर्जुन सिंह झाला की मेहनत से निरंतर मिल रही सफलता

रख्यावल विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं का हॉकी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन, अर्जुन सिंह झाला की मेहनत से निरंतर मिल रही सफलता

गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पीईईओ आशा सोनी ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला द्वारा बच्चों को खेल के प्रति दिए गए प्रोत्साहन और मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों में 14 वर्ष छात्रा वर्ग से रोशनी डांगी, कृष्णा डांगी तथा 14 वर्ष छात्र वर्ग से श्रवण डांगी और चेतन डांगी शामिल हैं, जो आदर्श बाल मंदिर, सोलंकिया का वास, सिवाना बालोतरा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में कृष्णा जोशी, किरण डांगी, सविता चौहान और पायल डांगी का चयन हुआ है, जो पीएम श्री राउमावि, रिंगस (सीकर) में राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। वहीं 17 वर्ष छात्र वर्ग में दिनेश डांगी और भरत डांगी पदमपुर, श्रीगंगानगर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग से खुशबू डांगी, बेनकी डांगी और पूजा डांगी का चयन हुआ है, जो इंटरनेशनल स्कूल, धोलासर, फलोदी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में मुकेश डांगी और निर्मल डांगी पीएम राउमावि, भीनमाल (जालौर) में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ियों के चयन से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। सरपंच कान सिंह राव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा मीठालाल डांगी, हेमराज डांगी, प्रताप दान चारण, हरि सिंह राव, तुलसीराम डांगी सहित कई भामाशाहों ने भी सहयोग कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर लालावास स्कूल कि चार बालिकाओं का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ... अगली खबर → वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति की बैठक सम्पन्न, निर्विरोध बनी ...

टिप्पणी करें